फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tempo union troubled by Jugaadu vehicles in Nangal demands action

Una News: नंगल में जुगाड़ू गाड़ियों से परेशान टैंपो यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 03 Aug 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Tempo union troubled by Jugaadu vehicles in Nangal demands action
नंगल (ऊना)। नंगल शहर में सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहीं जुगाड़ू गाड़ियों से परेशान टैंपो यूनियन ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के प्रतिनिधियों शिव कुमार और जसवीर सिंह ने बताया कि ये जुगाड़ू गाड़ियां न केवल नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, बल्कि सरकारी मान्यता प्राप्त मालवाहक वाहनों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान भी पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि जुगाड़ू वाहनों से माल ढुलाई करने वाले लोग बिना किसी वैधानिक अनुमति के भारी मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि लाइसेंसी टैंपो चालकों को बैंक से लिए गए कर्ज की किस्तें भरना और अपने परिवार का पालन-पोषण करना तक मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के शिक्षा मंत्री और स्थानीय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह से मुलाकात की और जुगाड़ू गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। थाना प्रभारी सिमरनजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे अवैध वाहनों के खिलाफ जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed