फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tempo filled with Sangat overturns in Marot, Bangana, ten injured

Una News: बंगाणा के मरोट में संगत से भरा टेंपो पलटा, दस घायल

Mon, 21 Oct 2024 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tempo filled with Sangat overturns in Marot, Bangana, ten injured
उपमंडल बंगाणा से पिपलू मार्ग पर मरोट गांव के नजदीक पलटा टेम्पो।संवाद
बंगाणा अस्पताल में उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन

गलोड़ में सत्संग सुनकर लौट रही थी संगत, पुलिस ने कार्रवाई की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते पिपलू मार्ग पर मरोट गांव के तीखे मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में संगत से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में हरियाणा के शाहाबाद, कुरुक्षेत्र से संबंधित करीब दस लोग घायल हो गए।
संगत में शामिल दस लोग गलोड़ में सत्संग सुनने के लिए आए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल बंगाणा में भर्ती कराया गया। यहां पर सभी घायलों को उपचार दिया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले के संबंध में बंगाणा पुलिस थाना की टीम ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टेंपों में सवार श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार सुबह गलोड़ में सत्संग सुनकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बंगाणा के मरोट पहुंचने पर अचानक ही टेंपो अनियंत्रित हो गया। इससे पहले की सभी संभल पाते टेंपों पलट गया। हादसे में ऊषा देवी, हरप्रीत, कृष्णा, सतीश, जागृति, सिमला देवी, गुरु मेजों व ऊषा आदि सभी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बंगाणा अस्तपाल पहुंचाया गया। यहां पर इमरजेंसी में डॉ. कर्ण सहित टीम ने घायलों काे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी बंगाणा रोहित कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed