फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   teli councelling

कोरोना संक्रमितों की डॉक्टर करेंगे टेली काउंसलिंग

Mon, 30 Nov 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
teli councelling
ऊना। कोरोना संक्रमितों की डॉक्टर टेली काउंसलिंग करेंगे। इसके लिए आयुर्वेद विभाग को दो डॉक्टर कॉलिंग टीम के साथ बैठेंगे। डॉक्टर टेलीफोन के जरिये कोरोना संक्रमितों की काउंसलिंग करेंगे और उनकी भ्रांतियां दूर कर उन्हें होम आइसोलेशन के दौरान एहतियात की जानकारी देंगे। होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को फोन कर जिला प्रशासन ऊना फीडबैक ले रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय में तैनात टीम सुबह साढ़े नौ बजे से शाम सात बजे तक कोरोना संक्रमित मरीजों को कॉल कर उनसे कुछ प्रश्नों को उत्तर पूछ रही है। स्वास्थ्य विभाग से कोरोना संक्रमितों की लिस्ट प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को डीडीएमए को प्राप्त होती है तथा उसी के मुताबिक कॉलिंग की जाती है। कॉल कर रही टीम पूछ रही है कि क्या आशा वर्कर ने उनसे घर आकर बात की है या नहीं। क्या उन्हें होम आइसोलेशन से संबंधित बुकलैट प्राप्त हुई है या नहीं। क्या उनके पास घर पर ऑक्सीमीटर है या नहीं। इसके अलावा मरीजों से अन्य बीमारियों तथा अन्य परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को अक्तूबर के अंत से कॉल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनसे सुविधाओं व परेशानियों के संबंध में फीडबैक लिया जा सके। जिला प्रशासन सिर्फ कॉलिंग हीं नहीं कर रहा, बल्कि कोरोना संक्रमितों तथा उनके परिवारों की हर संभव मदद का प्रयास भी कर रहा है।
विज्ञापन

फीडबैक सिस्टम कारगर सिद्ध: डीसी
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन का फीडबैक सिस्टम कारगर सिद्ध हो रहा है। अब जल्द ही कोविड मरीजों को टेली काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आयुर्वेद विभाग को दो डॉक्टर कॉलिंग टीम के साथ बैठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों की काउंसलिंग की जा सके तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed