फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teach taxi and bus drivers the rules of safe driving

Una News: टैक्सी और बस चालकों को बताए सुरक्षित ड्राइविंग के नियम

Fri, 30 Jan 2026 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Teach taxi and bus drivers the rules of safe driving
अंब बस अड्डे में काॅलेज विद्यार्थियों ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जनवरी में स्थानीय बस अड्डे पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बस और टैक्सी चालकों को यातायात नियम, सुरक्षित ड्राइविंग और मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी देना था। अभियान के दौरान प्राध्यापक और क्लब सदस्य चालकों से सीधे संवाद कर ट्रैफिक सिग्नल, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, सीट बेल्ट और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी। ओवर-स्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने और नियमित वाहन जांच के महत्व पर भी जोर दिया गया। चालकों ने इस पहल की सराहना की और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के को-ऑर्डिनेटर डॉ. अरुण कुमार चौहान, डॉ. नितिन कुमार शर्मा, डॉ. अनय और प्रो. जमीत उपस्थित थे। महाविद्यालय का यह प्रयास सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed