{"_id":"6905f485e94d912fdd022fe9","slug":"tarring-work-begins-on-basal-dhamandri-road-una-news-c-93-1-mrt1064-170597-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल-धमांदरी सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल-धमांदरी सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू
विज्ञापन
कंक्रीट और धूल से मिली लोगों को राहत, मार्च तक पूरा होगा नालियों का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल-धमांदरी सड़क पर सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) का कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बंगाणा सब डिवीजन के तहत आती इस सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पुनर्निर्माण पर 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टारिंग के बाद पैरापिट और नालियों संबंधी कार्य किए जाएंगे। मार्च 2026 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने रखा है। इससे पहले सड़क पर मिट्टी और कंक्रीट होने से वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही थीं। कई दोपहिया वाहन चालक जख्मी हो रहे थे। खासकर बसाल स्कूल में साइकिल लेकर आने वाले विद्यार्थियों को सड़क पर कंक्रीट होने से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की खास बात यह है कि इसे धरातल से एक फीट ऊंचा बनाया गया है ताकि बारिश के दौरान लोगों के घरों का पानी सड़क की तरफ न आ सके। इससे सड़क की मजबूती बनी रहेगी और गड्ढों से भी निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग बंगाणा सब डिवीजन के तहत आते बसाल के कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि टारिंग के कार्य के बाद आगामी कार्य किए जाएंगे। जहां-जहां जरूरत होगी, वहां पर नालियां भी बनाई जाएंगी। क्षेत्रवासियों के सुगम सफर को लेकर लोक निर्माण विभाग विभाग गंभीर है।