फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Target to plant 500 saplings a week

Una News: हफ्ते में 500 पौधे रोपने का लक्ष्य

Thu, 31 Jul 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Target to plant 500 saplings a week
नंगल (ऊना)। नंगल स्थित प्रमुख औद्योगिक इकाई प्राईमो केमिकल लिमिटेड की ओर से हर वर्ष 31 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण मुहिम चलाई जाती है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन चोपड़ा के नेतृत्व में इकाई परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। मैनेजमेंट के अनुसार यह सप्ताह पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और कुल 500 पौधे रोपे जाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन एसएस दहिया व जतिन दहिया ने भी भाग लिया। एसएस दहिया ने बताया कि इकाई समय-समय पर समाजसेवी गतिविधियां जैसे नि:शुल्क मेडिकल कैंप, स्कूलों को पाठ्य सामग्री, डेस्क व पंखे प्रदान करती रही है। गांव मलूकपुर के सरपंच तरसेम सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना की और इसे पर्यावरण के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष एमपीएस राणा, मुनीष अग्रवाल, अजय शर्मा, एसके गर्ग, एमपीएस वालिया व गुरविंद्र सिंह सहित सभी कर्मचारियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed