फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tanish of Gondpur Banhera is shining his name in hockey

Una News: हाॅकी में नाम चमका रहा गोंदपुर बनेहड़ा का तनिष

Wed, 31 Jul 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 31 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Tanish of Gondpur Banhera is shining his name in hockey
ऊना। प्रतिभा किसी परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। कुछ ऐसी ही प्रतिभा का धनी जिला ऊना के गोंदपुर बनेहड़ा का रहने वाला तनिष कुमार भी है। हाॅकी खेल के लिए विख्यात ऊना का नाम तनिष बुलंदियों की ओर लेकर जा रहा है।
विज्ञापन

होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर एक के बाद एक सफलता के मैदान पर गोल दाग रहा है। फिलहाल तनिष मध्यप्रदेश भोपाल स्थित नेशनल कोचिंग सेंटर आफ एक्सीलेंसी (एनसीओ) में अपनी चमक बिखेर रहा है। जल्द ही तनिष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी मैदान पर भी अपना जल्वा बिखेरता नजर आएगा। जिसके लिए वह एनसीओ में तैयारियां में जुटा हुआ है। खिलाड़ी ने हाॅकी में यहां जिला से लेकर राज्य और देश भर में पदकों को हासिल किया है। हाल ही में एनसीओ स्तर की हुई खेलों में भी तनिष कुमार ने अपने नाम कांस्य पदक किया है, जबकि अपनी प्रतिभा के कारवां को वह अभी जारी रखे हुए है।
विज्ञापन

एनसीओ भोपाल में तनिष का चयन जूनियर नेशनल उड़ीसा के दौरान हुआ। बड़ी बात यही है कि अपने खेल के दम पर इस खिलाड़ी ने 18 वर्ष की आयु में ही बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। अंडर-14 में हाॅकी खेल में स्कूली नेशनल में हिसार में तनिष कांस्य पदक तो उसके बाद सीनियर स्टेट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुका है। तनिष इससे पूर्व खेल छात्रावास ऊना में करीब दो वर्ष तक 2024 के शुरूआती माह तक यहां तैनात कोच आशीष सेन से हाकी खेल की बारीकियां सीख चुका है। उसके पिता रमन कुमार यहां मजदूरी करते हैं तो मां उषा एक गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तनिष हाॅकी खेल में निपुण खिलाड़ी बन चुका है। एनसीओ भोपाल में वह अप्रैल में प्रवेश के लिए गया। यहां उसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ खेल की बारीकियां सीखने को मिल रही है। ऐसे खिलाड़ी का गुरु होने पर नाज महसूस होता है।
-आशीष सेन, हाकी कोच, खेल विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed