फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Surveillance via drones to be conducted for the first time at the Shravan Ashtami fair.

Una News: श्रावण अष्टमी मेले में पहली बार ड्रोन से होगी निगरानी

Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Surveillance via drones to be conducted for the first time at the Shravan Ashtami fair.
ऊना। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले में पहली बार ड्रोन से निगरानी होगी। मेले की हर गतिविधि के ऊपर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से हर तरह की गतिविधि ड्रोन की नजर में कैद होगी। मेला क्षेत्र को प्रशासन ने 10 सेक्टर में बांटा है। मेले की सुरक्षा का जिम्मा 1500 पुलिस और होमगार्ड के जवानों के अलावा सेवानिवृत्त सेना के जवानों के हवाले होगा। 13 अगस्त से शुरू होने जा रहे श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होगी ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए। प्रशासन ने लंगर लगाने वालों के लिए भी व्यवस्था पूरी कर ली है। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से ही विभिन्न जगह पर लंगर लगाने की अनुमति मिलेगी। इसी कड़ी में एसडीएम अंब ने अभी तक 24 आवेदनों को लंगर लगाने के लिए मंजूरी प्रदान की है, तो वही गगरेट से भी एसडीएम के पास 11 आवेदन लंगर लगाने की की अनुमति के लिए प्राप्त हुए हैं। आवेदन पत्रों की छंटनी करने के बाद ही प्रशासन की ओर से तय की गई शर्तों के अनुरूप ही लंगर लगाने की अनुमति दी जाएगी। बिना मंजूरी के कोई भी व्यक्ति मेले के दौरान कहीं पर भी लंगर नहीं लग सकेगा, तो दूसरी ओर साफ सफाई व्यवस्था के लिए भी तमाम इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी पूरा प्लान का खाका तैयार कर लिया गया है। उधर एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने एएसपी ऊना संजीव भाटिया को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है तो वहीं दूसरी ओर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मेले के दौरान तमाम तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर प्रबंधन को निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल का कहना है कि श्रावण अष्टमी मेले में पहली बार ड्रोन से निगरानी की जा रही है ताकि हर तरह की गतिविधि के ऊपर समय-समय पर नजर बनाई रखी जा सके। उन्होंने बताया कि सड़क रोककर लंगर लगाने या भोजन बांटने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed