फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Supply of medicines started in the District Ayurvedic Hospital, patients breathed a sigh of relief

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति शुरू, मरीजों ने ली राहत की सांस

Wed, 23 Jul 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Supply of medicines started in the District Ayurvedic Hospital, patients breathed a sigh of relief
अमर उजाला ने दवाइयां का स्टॉक खत्म होने का प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
विज्ञापन


सरकार की तरफ से सिविल सप्लाई के माध्यम मिलने वाले स्टाॅक को लेकर भी भेजी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से नई व्यवस्था की गई है। हाल ही में अस्पताल के लिए दवाओं की खरीद की गई है। अमर उजाला की ओर से इस समस्या को कुछ दिन पहले प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और यह कदम उठाया गया। अब जिले के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के तहत दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी केवल सीमित स्टॉक ही मंगवाया गया है। साथ ही आगामी दिनों में सरकार की सिविल सप्लाई के तहत मिलने वाली दवाओं के लिए भी उच्च अधिकारियों को मांग भेज दी गई है, ताकि शीघ्र पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हो सकें। पिछले दिनों अस्पताल में दवाओं की भारी किल्लत हो गई थी और स्टॉक खत्म होने के कारण मरीजों को मजबूरन बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।

कोट्स
रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। साथ ही सिविल सप्लाई के तहत स्टॉक उपलब्ध करवाने की मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी गई है। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed