फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sunita heeded her friend's advice and wove self-reliance using a needle and thread.

Una News: सुनीता ने सहेली की सुनी, सुई-धागे से आत्मनिर्भरता बुनी

Wed, 05 Aug 2026 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 05 Aug 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
Sunita heeded her friend's advice and wove self-reliance using a needle and thread.
कपड़े सिलती हुई टक्का गांव की सुनीता शर्मा। संवाद
ऊना। संघर्ष और मेहनत के बल पर कुटलैहड़ क्षेत्र के टक्का गांव की सुनीता शर्मा ने सुई-धागे से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। सहेली की प्रेरणा से सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू करने वाली सुनीता आज हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

इस आय से वह अपनी मां की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ ससुराल की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। सुनीता ग्राहकों की पसंद के अनुसार साधारण और डिजाइनर सूट, फ्रॉक, प्लाजो और पंजाबी सूट सहित विभिन्न परिधान तैयार करती हैं।
विज्ञापन

उनकी साफ-सुथरी सिलाई और आकर्षक डिजाइन के कारण आसपास के क्षेत्रों से भी लोग उनके पास कपड़े सिलवाने पहुंचते हैं। सुनीता बताती हैं कि उनकी एक सहेली ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उस प्रेरणा को मेहनत और लगन से हकीकत में बदल दिया। उनका कहना है कि यदि महिलाएं अपने हुनर पर भरोसा करें तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि परिवार की सबसे मजबूत ताकत भी बन सकती हैं।

बेटे का निभाया फर्ज
सुनीता शर्मा की मां दिव्यांग होने के कारण मेहनत मजदूरी करने में असमर्थ है। ऐसे में सुनीता ने बेटी होने के बावजूद बेटे का फर्ज निभाया और शादी के बाद भी उन्होंने अपनी मां का साथ नहीं छोड़ा। सिलाई के काम से होने वाली आय से वह मां की आर्थिक मदद तो करती ही हैं, साथ ही ससुराल की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed