फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government is ignoring the order of Panchayat elections: Malangad

पंचायत चुनाव के आदेश की अवहेलना कर रही सुक्खू सरकार : मलांगड़

Sat, 10 Jan 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government is ignoring the order of Panchayat elections: Malangad
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पंचायत चुनावों को टालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मलांगड़ ने सवाल उठाया कि सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन क्यों नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार संभावित हार के डर से डिजास्टर एक्ट का बहाना बनाकर चुनाव टाल रही है। उनका कहना है कि यह केवल एक बहाना है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार को जमीनी स्तर पर जनता का समर्थन नहीं मिल रहा। भाजपा नेता ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनता सरकार की नीतियों और कार्यशैली से नाराज है, इसी कारण सरकार चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करे और पंचायत चुनावों की तिथियां तुरंत घोषित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed