फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government has completely failed in disaster management: Sanjay Tandon

सुक्खू सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह रही नाकाम : संजय टंडन

Sun, 04 Jan 2026 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government has completely failed in disaster management: Sanjay Tandon
बोले, सुक्खू सरकार की नीतियां समाज को जोड़ने के बजाय विभाजित करने का कर रहीं काम
विज्ञापन

समूर कलां मंदिर में भाजपा की संगठनात्मक संयुक्त मोर्चा बैठक में सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूर कलां मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संयुक्त मोर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रदेश भाजपा प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जिन परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी, उन्हें राज्य सरकार समय पर राहत देने में असफल रही है। पीड़ित परिवार आज भी मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। आरोप लगाया कि चंद वोटों की खातिर सुक्खू सरकार की नीतियां समाज को जोड़ने के बजाय विभाजित करने का काम कर रही हैं। यह भी कहा कि राधे-राधे जैसे धार्मिक अभिवादन पर भी सरकार को असहजता होती है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed