{"_id":"68399265f5d6d06e720db112","slug":"students-will-have-to-give-suggestions-regarding-disposal-of-single-use-plastic-una-news-c-93-1-ssml1048-155078-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के निष्पादन को लेकर देने होंगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के निष्पादन को लेकर देने होंगे सुझाव
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी जिलास्तरीय प्रतियोगिता
सभी स्कूलों में पांच जून को मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस
बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन रहेगी जिलास्तरीय कार्यक्रम की थीम
विजेता विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के विद्यार्थियों के बीच विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में होगा। इसमें किसी भी स्कूल का विद्यार्थी हिस्सा ले सकेगा। यह मुकाबला कक्षा नौवीं से 12वीं तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में होगा। वही विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे जो स्कूल के ईको क्लब में सक्रिय हैं।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यावरण में तेजी से आए बदलाव को सुधारने के मकसद से विद्यार्थियों में जागरुकता बढ़ाई जा रही है। इस दिशा में विभाग की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। पांच जून को मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस पर ऊना के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों में मुकाबले होंगे। बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम के तहत होने वाले इन मुकाबलों में विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के निष्पादन को लेकर सुझाव देने होंगे। विद्यार्थियों को मॉडल तैयार कर या अन्य माध्यमों से बताना होगा कि समस्या का स्थाया हल क्या हो सकता है। बेहतरीन सुझाव देने वाले तीन विद्यार्थियों को 30 जून को शिमला में होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए स्कूल प्रबंधकों को इच्छुक विद्यार्थियों का नाम, पिता का नाम, कक्षा का रोल नंबर, विद्यार्थियों का मोबाइल नंबर और उनके एस्कॉर्ट अध्यापक के मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। यह जानकारी थानाकलां स्कूल के मेल आईडी पर भेजनी होगी।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के बारे सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधक इस पर गंभीरता दिखाते हुए इच्छुक विद्यार्थियों का आवेदन करवाएं, ताकि अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता में अपना ज्ञान परख पाएं।