फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students were made to take an oath not to consume drugs.

Una News: छात्रों को नशा न करने की दिलाई शपथ

Sat, 01 Nov 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Students were made to take an oath not to consume drugs.
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में युवा जागरूकता कार्यक्रम 3.0 के तहत तंबाकू मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी प्रो. किरण कुमारी ने की। मुख्य वक्ता हेल्थ सुपरवाइजर सुरेश कुमार परदेसी (सिविल अस्पताल, बंगाणा) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे और तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा-मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, तथा एंटी-ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप, अंजना कुमारी सामुदायिक अधिकारी, कांता देवी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, वीणा कुमारी आशा फैसिलिटेटर सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed