फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students rehearsed to deal with disaster in Una College

Una News: ऊना कॉलेज में आपदा से निपटने के लिए विद्यार्थियों ने किया पूर्वाभ्यास

Wed, 16 Oct 2024 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Oct 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Students rehearsed to deal with disaster in Una College
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडेट्स और आपदा प्रबंधन क्लब ने अग्निशमन विभाग ऊना के सहयोग से एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित मॉक ड्रिल में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान अग्निशमन विभाग के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी और फायर ऑफिसर सुरेश कुमार ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया और अग्नि सुरक्षा यंत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कैडेट्स को अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करना सिखाया गया, ताकि वे वास्तविक जीवन में ऐसी स्थिति आने पर बचाव कार्य कर सकें।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रिंसिपल पुनीत प्रेम ने कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और तैयारी का भाव जागृत करते हैं, जिससे वे किसी भी संकट की स्थिति में प्रभावी और त्वरित कदम उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा शुरू किए गए ‘समर्थ 2024’ अभियान के तहत यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कैप्टन अश्विनी कुमार और प्रोफेसर करन कुमार के मार्गदर्शन में इस मॉक ड्रिल का सफल संचालन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कैप्टन अश्विनी कुमार और प्रोफेसर करन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed