फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students practice innovation skills

Una News: विद्यार्थियों ने नवाचार से जुड़े कौशलों का अभ्यास किया

Tue, 18 Nov 2025 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
Students practice innovation skills
बच्चों को थ्रीडी प्रिंटर के उपयोग, मॉडल डिजाइनिंग की जानकारी दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में सोमवार को अटल टिंकरिंग लैब के तहत विशेष नवाचार गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, रचनात्मकता और नवाचार से जुड़े कौशलों का प्रत्यक्ष अभ्यास किया। विशेषज्ञों ने छात्रों को थ्रीडी प्रिंटर के उपयोग, मॉडल डिजाइनिंग, प्रोटोटाइप निर्माण और तकनीकी उपकरणों के सुरक्षित संचालन की जानकारी दी। मार्गदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने दो नवाचारी तकनीकी प्रोजेक्ट भी तैयार किए, जिनमें उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता झलकी। पूरे कार्यक्रम में छात्रों में उत्साह और टीम वर्क सराहनीय रहा। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों में भविष्य की तकनीकी समझ विकसित करने में सहायक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर, कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ता मनोज ठाकुर, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोदगिल, प्रोजेक्ट ट्रेनर विशाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed