{"_id":"89fb8e7cd671705e227a7c9bd4ce4bb6","slug":"strike-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्वर्णकार तीन दिन की हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्वर्णकार तीन दिन की हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से 29 फरवरी को पेश किए गए बजट में स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से स्वर्णकारों में रोष है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में स्वर्णकारों ने चार मार्च तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। स्वर्णकारों ने एक्साइज टैक्स का विरोधस्वरूप जिले में बुधवार को शाम चार बजे से ही अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
स्वर्णकारों के हड़ताल से बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। स्वर्णकार संघ ऊना के प्रधान सोमनाथ ने बताया कि केंद्र सरकार के बजट में स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक्साइज टैक्स लगाने के विरोध में जिले के समस्त स्वर्णकार चार मार्च तक हड़ताल करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्वर्णकारों पर लगाए गए इंस्पेक्ट्री राज को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक सभी स्वर्णकार हड़ताल जारी रखेंगे। इस अवसर पर संतोषगढ़ से सतदेव रसीन, अर्जुन रसीन, राम कुमार रसीन, विवेक कुमार रसीन, विकास रसीन, बालकृष्ण रसीन, हीरा, सुभाष, रमन, मैहतपुर से राजीव सोनी, शिव कुमार, पवन कुमार तथा विजय मौजूद थे।
विज्ञापन