फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict action will be taken against drugs: Jairam

नशे के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : जयराम

Wed, 05 Mar 2025 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against drugs: Jairam
बोले-श्रद्धालुओं को किसी तरह की ट्रैफिक समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा
विज्ञापन

चिंतपूर्णी क्षेत्र में अपराधों को रोकने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
नए एसएचओ के रूप में जयराम शर्मा ने चिंतपूर्णी थाना में संभाला कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाने के नए एसएचओ जयराम शर्मा ने अपने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया है कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एसएचओ जयराम शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लिया और उसके बाद थाने में ड्यूटी ज्वाइन की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिंतपूर्णी एक धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की ट्रैफिक समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के आसपास छोटे बच्चे अगर भीख मांगने का काम कर रहे हैं तो इन बच्चों के अभिभावकों को थाने में बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ जयराम शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों को चिंतपूर्णी क्षेत्र में नहीं रहने दिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से चिंतपूर्णी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और लोगों को सुरक्षित महसूस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed