फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Statue of Baba Balak Nath installed in Amlahad

Una News: अमलैहड़ में बाबा बालक नाथ की मूर्ति स्थापित

Tue, 20 May 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Statue of Baba Balak Nath installed in Amlahad
भंडारे और जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के अमलैहड़ गांव में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के प्रतीक बाबा बालक नाथ की प्रतिमा की स्थापना कर एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। आयोजक रविंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय मलकीत सिंह ने बताया कि इस पावन कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर रात्रि जागरण भी करवाया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन मंडली रविंद्र हीर एंड पार्टी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। ..बाबा आया कारज संवारण.. जैसी भक्तिपूर्ण भेंटों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। मंदिर प्रांगण में अलौकिक भक्ति रस का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पार्षद सुशील कालिया ने शिरकत की और आयोजकों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed