फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State level Developed India Youth Parliament on 28th and 29th March

Una News: राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा पार्लियामेंट 28 और 29 मार्च को

Wed, 26 Mar 2025 08:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
State level Developed India Youth Parliament on 28th and 29th March
ऊना। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत 2025 पर राज्य स्तरीय युवा पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन 28 और 29 मार्च को शिमला के गेयटी थियेटर में किया जाएगा। प्रदेशभर के 12 जिलों में मार्च में हुए कुल 9 जिलास्तरीय युवा संसद कार्यक्रमों के 90 विजेता युवा इसमें भाग लेंगे। नेहरू केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश की राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने बताया कि प्रतिभागियों को भारतीय संविधान के 75 वर्ष अधिकार एवं कर्तव्य का सफर या संविधान दिवस के 11 संकल्प विषय पर 3 से 4 मिनट के अंदर अपने विचार रखने होंगे। राज्य के कार्यक्रम से चयनित तीन विजेताओं का चयन राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के लिए निर्णायक मंडल की ओर से किया जाएगा जो संसद भवन दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा पार्लियामेंट कार्यक्रम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रक्रिया में शिक्षाविद, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों भी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed