{"_id":"688c9f662313fb06f80abfc0","slug":"specialist-doctors-will-be-deployed-in-the-first-phase-in-pgi-satellite-center-malahat-una-news-c-93-1-ssml1047-161039-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर मलाहत में पहले चरण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर मलाहत में पहले चरण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव, ओपीडी ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने के प्रयास तेज
ओपीडी भवन का कार्य लगभग पूर्ण, जल्द शुरू होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के ओपीडी भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रबंधन स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। जैसे ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, ओपीडी सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी, जिससे आम जनता को अत्यधिक लाभ मिलेगा। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के पूर्ण रूप से कार्यशील होने पर न केवल ऊना जिला, बल्कि कांगड़ा, हमीरपुर और आसपास के पंजाब के क्षेत्रों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सेंटर में पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी। पहले चरण में ईएनटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन, एमडी सर्जरी, रेडियोलॉजिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी जैसे सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। मलाहत स्थित यह पीजीआई सैटेलाइट सेंटर 300 बेड की सुविधा से सुसज्जित होगा और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस रहेगा। इससे मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ तक नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। हालांकि, ओपीडी कब से शुरू की जाएगी, इसकी अंतिम घोषणा अभी पीजीआई चंडीगढ़ प्रबंधन की ओर से की जानी बाकी है। फिलहाल विशेषज्ञों की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जा चुका है।
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ओपीडी ब्लॉक का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पहले चरण में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा गया है। ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. राजीव चौहान, नोडल अधिकारी, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना