फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sonia-Rahul's real face revealed in Pak confession: Anurag

पाक के कबूलनामे से सोनिया-राहुल का असली चेहरा आया सामने : अनुराग

Sat, 07 Nov 2020 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sonia-Rahul's real face revealed in Pak confession: Anurag
ऊना। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरकार पर दिए बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री द्वारा पाक संसद में पुलवामा हमले के कबूलनामे के बाद सोनिया गांधी व राहुल गांधी का असली चेहरा देश के सामने आया है। वहीं, उन्होंने कृषि विधेयक को लेकर पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। वह शनिवार को ऊना में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय सेेेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। कहा कि मोदी सरकार अपना काम कर रही है और वह काम जनता को दिख भी रहा है। भारत-चीन के साथ तनातनी के बीच राहुल गांधी चीनी दूतावास में जाकर सूप का आनंद ले रहे थे। वहीं, कृषि बिल को लेकर पंजाब में लगातार चल रहे विरोध को लेकर भी अनुराग ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों को सच बताना चाहिए कि इन विधेयकों से किसानों को कितना लाभ होने वाला है। कहा कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ही विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर शनिवार को ऊना जिला के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उन्होंने यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। इस अवसर पर उनके साथ एचपीआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed