फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Solar light pole and other items seized from Kailash Nagar

Una News: कैलाश नगर से सोलर लाइट पोल और अन्य सामान जब्त

Mon, 08 Apr 2024 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Solar light pole and other items seized from Kailash Nagar
गगरेट (ऊना)। चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने विधानसभा क्षेत्र गगरेट की ग्राम पंचायत कैलाशनगर के एक घर से 91 सोलर लाइट पोल व 33 के करीब बैंच बैंच जब्त किए हैं। चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अभी से मतदाताओं को सोलर लाइट लगाने के साथ अन्य सामान देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर ही चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन








सहायक निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में उपचुनाव में घोषित भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया है। पंचायत समिति सदस्य व कांग्रेस नेता अनिल डढवाल ने लिखित शिकायत की थी कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से अभी भी गांव-गांव में सोलर लाइट के साथ अन्य सामान वितरित कर रहे हैं। कैलाश नगर में इसके लिए एक घर को डंप बना रखा है। यहां पर भारी मात्रा में सोलर लाइट पोल और अन्य सामान रखा गया है।
विज्ञापन








इसके बाद चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने रविवार सुबह तीन बजे कैलाश नगर के घर में दबिश दी तो वह 91 सोलर लाइट पोल व 33 बैंच पड़े मिले। घर के मालिक ने बताया कि उसने यह घर किराये पर दे रखा है। इसके बाद उक्त सामान को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








सहायक निर्वाचन अधिकारी सौमिल गौतम ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर इसका जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की इजाजत नहीं दी जाएगी। शिकायत आते ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गावं वासियों और किरायेदार दीपक के अनुसार यह सामान लंबे समय से ऐसे ही पड़ा हुआ है, जिसे कहीं इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed