फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   snatching

महिला बैंक कर्मी से पर्स छीनकर नकाबपोश फरार

Thu, 06 Feb 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
snatching
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में स्कूटी सवार नकाबपोश युवक एक महिला बैंक कर्मी का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। बाजार में महिला से लूटपाट की वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर शाम की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक के बैंक में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी जब बैंक बंद करने के बाद अपने घर की तरफ पैदल जाने लगी तो पीछे से एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आया और उसने महिला के पास आकर स्कूटी की गति धीमी की। महिला उसे गांव का समझकर रुक गई। तभी आरोपी स्कूटी सवार युवक ने महिला बैंक कर्मी का पर्स झपटा मारकर छीन लिया। आरोपी ढोलवाह रोड की ओर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए, लेकिन आरोपी को कोई भी पकड़ नहीं पाया। छीनाझपटी की शिकायत पीड़ित नीलम कुमारी ने पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी की तलाश जगह-जगह की। पुलिस ने तीन-चार जगह सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश आरोपी तेज रफ्तार से स्कूटी पर भागता हुआ देखा गया, लेकिन स्कूटी का नंबर ट्रेस नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

इस घटना के 24 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस न तो आरोपी को पहचान हो पाई और न ही आरोपी को पकड़ पाई। लूटपाट की घटना का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नीलम कुमारी ने बताया कि पर्स में बैंक के बाहरी शटर की चाबी, कुछ नकदी और जरूरी कागजात भी थे। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने नगर पंचायत दौलतपुर चौक बाजार में पर्स छीनकर भागने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। फुटेज साफ न हो पाने की वजह से स्कूटी चालक का नंबर ट्रेस नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed