फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   snatching

पर्स छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
snatching
ऊना। हराली के भदसाली में बाइक सवार के महिला का पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान मोनू (30) निवासी कुठारबीत के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भदसाली गांव के वार्ड नंबर तीन की महिला मीना कुमारी पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया था कि रविवार को उसकी माता उससे मिलने आई हुई थी। माता ने उसे 50 हजार रुपये नकद दिए थे, जो उसने अपने पर्स में रख लिए। पर्स में उस समय और भी नकद थी। इसके साथ पर्स में मोबाइल, सिंगी और टॉप्स भी थे। जब वह माता को बस स्टॉप तक छोड़ने के लिए उनके साथ जा रही थी, उस समय सत्संग घर के पास बाइक सवार ने उसे धक्का मारते हुए उसका पर्स छीन कर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

शोर मचाने और उसका पीछा करने के बावजूद उनके हाथ खाली ही रहे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका नकदी सहित लगभग 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed