{"_id":"6ae4e9170ef3bccd6c0facb5","slug":"smart-meters-are-now-being-installed-in-homes-in-the-chintpurni-area-as-well-una-news-c-93-1-ssml1048-211878-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी क्षेत्र में अब घरों में भी लगने लगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी क्षेत्र में अब घरों में भी लगने लगे स्मार्ट मीटर
Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी क्षेत्र में घरेलू स्मार्ट मीटर लगाता कर्मचारी। संवाद
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में अब घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। विद्युत बोर्ड की ओर से चरणबद्ध तरीके से पुराने मीटरों को बदलकर आधुनिक स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक चिंतपूर्णी और आसपास के क्षेत्रों में करीब 250 घरेलू स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
इससे पहले बोर्ड की ओर से क्षेत्र की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। अब घरेलू उपभोक्ताओं की बारी है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली खपत की निगरानी आसान होगी। उपभोक्ता भी अपनी बिजली खपत की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी और साथ लगते क्षेत्रों में घरेलू स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक करीब 250 मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।