फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Skill development allowance not received, youth in Una erupted in anger

Una News: नहीं मिला कौशल विकास भत्ता, ऊना में युवाओं का फूटा गुस्सा

Sat, 23 Aug 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 Aug 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
Skill development allowance not received, youth in Una erupted in anger
ऊना के एमसी पार्क में कौशल विकास भत्ता न मिलने पर रोष प्रदर्शन करते युवा। -संवाद
ऊना। कौशल विकास भत्ते की नियमित अदायगी और आवेदन जमा करने की मांग को लेकर शुक्रवार को निजी प्रशिक्षण संस्थानों के करीब 100 प्रशिक्षुओं ने ऊना मुख्यालय में जोरदार रोष रैली निकाली। एमसी पार्क ऊना से लघु सचिवालय तक निकाली गई इस रैली में प्रशिक्षुओं ने रोजगार विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोष रैली के दौरान प्रशिक्षुओं ने ऊना धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोष रैली निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। प्रशिक्षुओं का कहना है कि वर्ष 2013 से शुरू की गई कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले आठ महीनों से भत्ता रुका हुआ है और रोजगार विभाग उनके फार्म स्वीकार नहीं कर रहा। इससे उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशिक्षुओं ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और यही भत्ता उनकी पढ़ाई की बड़ी मदद है। अब संस्थान संचालक फीस की मांग कर रहे हैं और कोर्स बंद करने की बात कह रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रोजगार कार्यालय में उनके फार्म तत्काल स्वीकार किए जाएं और उन्हें योजना के तहत लंबित भत्ते का भुगतान किया जाए। इस अवसर पर मोहित, जतिन, हरमन, निशा, तान्या, वेदिका, निखिल, अंशु, प्रियंका, खुशबू, सिमरन, रीता, अंजलि, रमा, सुमन, प्रिया, रीमा, मंजू, काजल, बबीता, सुनीता, शिखा व सोनिया सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed