फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six vehicles carrying relief material sent from Dera Baba Rudranand Ashram to Mandi

Una News: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम से मंडी भेजी राहत सामग्री की छह गाड़ियां

Tue, 15 Jul 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles carrying relief material sent from Dera Baba Rudranand Ashram to Mandi
नारी (ऊना)। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम से मंडी आपदा पीड़ितों के लिए सोमवार सुबह दूसरी बार राहत सामग्री से भरी गाड़ियां रवाना की गईं। इस दौरान आश्रम के महाराज हेमानंद महाराज भी गाड़ियों के साथ मंडी रवाना हुए। जानकारी के अनुसार आश्रम डेरा बाबा रूद्रानंद से जिला मंडी के आपदा ग्रस्त लोगों के लिए एक सप्ताह पहले भी खाद्य सामग्री एवं जरूरत की अन्य वस्तुओं का एक ट्रक भेजा गया था। इसके बाद सोमवार वर्तमान में ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज ने छह और गाड़ियां मंडी के लिए रवाना कीं। इन गाड़ियों में खाद्य सामग्री, कंबल, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरत की सामग्री भेजी गई है। हेमानंद महाराज खुद मंडी जाकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद वहां के हालात जानना चाहता हूं, क्योंकि इतनी बड़ी आपदा के बारे सुनकर बहुत दुख हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed