{"_id":"5845a3a24f1c1b104f447aed","slug":"six-people-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार गाड़ी खाई में गिरी, आधा दर्जन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार गाड़ी खाई में गिरी, आधा दर्जन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुबारिकपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव घेवट-वेहड़ में एक तेजरफ्तार टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब तीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को 108 की सहायता से अंब अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान सुरिंद्र (60), शशि (58), अंजूबाला (40), दुगेश (24) निवासी सिरसा मंडी पंजाब के रूप में हुई है। जबकि, कई घायलों को उनके परिजन पंजाब ले गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी से आ रही एक तेजरफ्तार टवेरा गाड़ी सोमवार को घेवट-वेहड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब तीस फीट नीचे जा गिरी। हादसे में टवेरा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में फंसे हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन