{"_id":"6942be09318f4b2b810c977d","slug":"six-injured-in-two-bike-accidents-in-bangana-una-news-c-93-1-ssml1048-175421-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में दो बाइक हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में दो बाइक हादसों में छह घायल
विज्ञापन
तेज रफ्तार बनी हादसों का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए दो बाइक हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी कार चालक व एक बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में वीरबल शर्मा निवासी गांव धुंदला तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मलांगड में अपनी दुकान के बाहर मौजूद था। उसी समय एक गाड़ी जिसे राजेश पाल निवासी गांव बाग मलांगड तहसील बंगाणा जिला ऊना चला रहा था, उसके चालक ने गाड़ी को लापरवाही व गलत दिशा में चलाते हुए सामने से आई बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को विशाल राणा चला रहा था व अनुराग शर्मा उसके पीछे बैठा था। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार सड़क पर गिर गए तथा उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े तीन अन्य लोगों सतीश, अरुण व शकुंतला से टकरा गई। हादसे में दो बाइक सवार व सड़क किनारे खड़े लोगों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल बंगाणा भेजा गया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक राजेश पाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
वहीं दूसरे मामले में बलजीत सिंह निवासी मनब्बरपुर सैद तहसील नगीना जिला बिजनौर हाल निवासी गांव सतरुखा, बंगाणा जिला ऊना ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर बतौर चालक कार्यरत है। कहा कि मंगलवार शाम को वह ट्रैक्टर में तेल डलवाने बंगाणा पंप की ओर जा रहा था। शाम करीब सात बजे वह सतरुखा बिजली दफ्तर के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर व ट्राली को खड़ा कर अपनी बहन के घर पानी पीने चला गया। इसी दौरान एक बाइक चालक दीक्षित पटयाल निवासी गांव हटली, बंगाणा जिला ऊना ने तेज रफ्तार में उसके खड़े ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सड़क पर गिर गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल बंगाणा भेजा। वहां से उसे आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। इस मामले में आरोपी बाइक चालक दीक्षित पटयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।