फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six days training started for Panchayat representatives

पंचायत प्रतिनिधियों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Six days training started for Panchayat representatives
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को जिला परिषद भवन में कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते हुए - फोटो : Una
ऊना। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए छह दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर जिला परिषद सभागार ऊना में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया।
विज्ञापन

राघव ने पंचायतीराज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम को भली-भांति समझें ताकि वह उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन कर सकें। यह प्रशिक्षण आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों से आह्वान किया कि वह पांच साल में चरणबद्ध तरीके से योजना बनाएं और उसमें लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से लें। राघव शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ग्राम पंचायत विकास योजना, ब्लॉक पंचायत विकास योजना, जिला परिषद विकास योजना, प्रत्येक योजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना आदि विषयों को गहनता से अध्ययन कर ज्ञान हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, मैड़ी खास, कुठियाड़ी, बेहड़ जसवां, टकारला, धंदढ़ी, नंदपुर, अंदोरा अपर, लडोली, हंबोली, चूरूडू, कुठेड़ा खैरला, अंदौरा लोअर, चौआर, प्रंब, नेहरी नौरंगा तथा ठठल की 17 पंचायतों के प्रधानों, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों के कुल 147 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने नवनिर्वाचित प्रधानों, उप प्रधानों तथा वार्ड सदस्यों को प्रशासनिक कार्य, अभिलेख और रजिस्टर, ई-एप्लीकेशन, न्यायिक कार्य, सूचना का अधिकार इत्यादि विषयों की समुचित जानकारी दी। इससे पहले जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed