{"_id":"69440c524f47ba6f750fd508","slug":"sir-sandy-water-is-coming-out-of-the-taps-there-has-been-no-supply-on-the-upper-floors-for-a-week-una-news-c-93-1-una1002-175547-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: साहब नलों में आ रहा रेतीला पानी, ऊपर की मंजिलों पर हफ्तेभर से नहीं हुई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: साहब नलों में आ रहा रेतीला पानी, ऊपर की मंजिलों पर हफ्तेभर से नहीं हुई सप्लाई
विज्ञापन
रोटरी चौक की जनता समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान से मिली
अधीक्षण अभियंता ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को लगाई लताड़
जनता को भविष्य में पेयजल की समस्या न आने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जल शक्ति विभाग की शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ठंड और कोहरे के बढ़ते असर के साथ-साथ रोटरी चौक और आसपास के रिहायशी भवनों में लगभग एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और नलों में रेतीला पानी आने से शहरवासियों की परेशानी और बढ़ गई है। ऊपरी मंजिलों में पानी की पूरी आपूर्ति नहीं हो रही है। वीरवार को रोटरी चौक से शहर के प्रतिनिधिमंडल ने यह समस्या अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान के सामने रखी। मौके पर अधीक्षण अभियंता ने सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की खिंचाई करते हुए स्थिति की तत्काल रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सभी खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए और जनता को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी समस्या नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि रेतीला पानी पंप हाउस में तकनीकी खराबी या फिल्टर दोष के कारण आया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि किसी भी लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अब यह देखना बाकी है कि अधीक्षण अभियंता की फटकार का धरातल पर क्या असर होता है और कितनी जल्दी पानी की समस्या पूरी तरह दूर होती है।