फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sikh community got angry against objectionable comments on social media

Una News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सिख समुदाय भड़का

Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sikh community got angry against objectionable comments on social media
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणाी को लेकर एसपी ऊना से मिलते ​शिरोम​णि गुरुद़वारा प्रबंधक कमेटी  के
एमसी पार्क में किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने 20 अप्रैल तक दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
बीते दिनों सोशल मीडिया हेंडलर ने एक वीडियो में सिख धर्म पर की थी टिप्पणियां
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय में गुस्सा है। बुधवार को विभिन्न सिख संगठनों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले इकट्ठे होकर ऊना मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अगुवाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर ने की। इस दौरान विभिन्न संगठनों से उपस्थित सिख समुदाय के लोगों ने समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सिख समुदाय के लोगों ने एमसी पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली भी निकाली और एसपी ऊना को ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने सिख समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि 20 अप्रैल तक इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि सिख समुदाय सभी वर्गों का सम्मान करते हैं। हम किसी भी धर्म का विरोध नहीं करते। पिछले दिनों ऊना के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी युवक का मकसद हिंदू व सिख समुदाय में आपसी फूट डालना है। इससे सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ऐसी टिप्पणियों से आपसी सौहार्द खराब हो रहा है। सिख समाज के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस मामले में आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाएं, अन्यथा सिख समुदाय को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मामले में पुलिस आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ केस भी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed