फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   shop tex increase shopkeper protest

नप दुकानों का सर्विस टैक्स बढ़ाने पर बवाल

Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना। Updated Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
shop tex increase shopkeper protest
नगर परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते नप अध्यक्ष अमरजोत बेदी व उपस्थित पार्षद - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद ऊना के अधीन आने वाली दुकानों के किराए में 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाने के निर्देश से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। दुकानदार इसका कड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद के किराएदार दुकानदारों ने एक ज्ञापन नगर परिषद अध्यक्ष अमरजोत बेदी को सौंपते हुए टैक्स के फैसले को वापस लेने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सर्विस टैक्स लगने से दुकानदारों के किराए में 15 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन


इसे देने के लिए दुकानदार राजी नहीं है। नगर परिषद को केंद्र सरकार से पत्र मिला है, जिसमें किराए पर 15 प्रतिशत सर्विस चार्ज लगाने को कहा गया है। यह सर्विस चार्ज दुकानदारों से लेकर परिषद सरकार के खाते में जमा करवाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में परिषद और दुकानदारों के बीच टकराव की स्थिति भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने कहा कि दुकानदारों का ज्ञापन मिला है। उन्होंने कहा कि यह सर्विस टैक्स केंद्र सरकार के पत्र के अनुसार लगाया गया है।


उन्होंने कहा कि कमेटी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पत्र पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए परिषद अपने वकील से राय ले रही है। जो भी दुकानदारों के हित में निर्णय होगा, वह लिया जाएगा और सरकार के समक्ष भी मामले को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed