फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shootings, murders and violence are prevalent in the state: BJP

प्रदेश में गोलीकांड, हत्या और मारपीट का बोलबाला : भाजपा

Wed, 26 Mar 2025 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Shootings, murders and violence are prevalent in the state: BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व हिमाचल की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में गोलीकांड, लाठीचार्ज, हत्या, मारपीट का बोलबाला है। यह बात जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बलराम बबलू और डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल के अध्यक्ष राज कुमार वर्मा ने कही।

बलराम बबलू ने कहा कि इन्हीं आरोपों को लेकर भाजपा 27 मार्च को शिमला में विधानसभा के बाहर राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। खासकर पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से 350 भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए शिमला रवाना होंगे। बबलू ने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर दिया है और जन कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताएं बढ़ी हैं। सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए 27 मार्च को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में इस प्रदर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने का एक प्रयास है। भाजपा इस प्रदर्शन के जरिये जनता को यह संदेश देना चाहती है कि राज्य सरकार विफल हो चुकी है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed