फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shivkishore Vasudev became the chairman of Gorakshani Sabha

शिवकिशोर वासुदेव बने गोरक्षणी सभा के चेयरमैन

Sun, 11 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shivkishore Vasudev became the chairman of Gorakshani Sabha
संतोषगढ़ (ऊना)। गोरक्षणी सभा संतोषगढ़ के द्विवार्षिक चुनाव गोशाला के प्रांगण में हुए। सबसे पहले सभा का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। इस अवसर पर हरिकिशन पटियाल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्यारे लाल शास्त्री ने पूर्व प्रधान शिव किशोर वासुदेवा का नाम चेयरमैन के लिए अनुमोदित किया। प्रधान पद के लिए दिलबाग सिंह सैनी का नाम शिव किशोर वासुदेवा ने सुझाया। इसका और गणपति गौतम ने अनुमोदन किया। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए रोहित शर्मा ने नागेश चब्बा का नाम सुझाया। इसका शिव कुमार शर्मा ने अनुमोदन किया। हरिकिशन पटियाल ने महासचिव के लिए प्यारे लाल शास्त्री, कोषाध्यक्ष के लिए छोटू राम सैनी और उपप्रधान के लिए नरेंद्र सैनी का नाम सुझाया गया।
विज्ञापन

इसका सभी ने तालियां बजाकर अनुमोदन किया। बैठक में सर्वसम्मति से हरि किशन पटियाला को सभा का संरक्षक, शिवकिशोर वासुदेव को सभा का चेयरमैन और दिलबाग सिंह सैनी को गोरक्षणी सभा का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यारे लाल शास्त्री को पांचवीं बार महासचिव और छोटू राम सैनी को पांचवीं बार कोषाध्यक्ष बनाया गया। नागेश चब्बा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नरेंद्र सिंह सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में अमर सिंह सैनी, शिव कुमार शर्मा, रोहित शर्मा, अश्वनी गौतम, जगमोहन सिंह वालिया, सतीश कुमार चब्बा, राकेश कुमार चब्बा, शशि दत्त शर्मा, चरणदास महाजन, हरिओम वर्मा और गणपति गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed