फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sharp weapons were fired in the fight, youth and policemen on leave injured

Una News: मारपीट में चले तेजधार हथियार, युवक सहित छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी घायल

Tue, 14 Nov 2023 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Nov 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons were fired in the fight, youth and policemen on leave injured
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत बीटन एवं जखेवाल में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी जख्मी हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से वार करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 20 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी बीटन तहसील हरोली ने बताया कि शनिवार शाम 5.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीटन बाजार गया था। घर वापस आते वक्त अचानक उसके पीछे करीब चार मोटरसाइकिल सवार आए और गाली-गलौज करने लगे, लेकिन किसी तरह वहां से बच निकला।
विज्ञापन

इस बीच मैंहदवानी (पंजाब) में भाई के पास दंगल देखने चला गया। वहां से वापस आते वक्त 8.05 बजे शिव मंदिर के पास पहुंचे तो विनोद कुमार (विक्की), अनिल कुमार, अमनदीप (दीपू), चंद्र देव, गुरप्रीत, विनोद कुमार (अज्जू), गुरविंद्र, रूजल, राकेश कुमार और बाल किशन ने हमला कर दिया। विनोद ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट से किसी तरह भाई दीपक ने छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से अनिल कुमार निवासी जखेवाल डाक घर बीटन तहसील हरोली ने बताया कि वह हिमाच पुलिस में कार्यरत है और इन दिनों छुट्टी पर आया है। शनिवार को घर पर ही मौजूद था। करीब 6:15 बजे शाम को उसके ताया के लड़के विनोद कुमार ने बताया कि गांव का दीपक उसे फोन पर गाली-गलौज कर धमकियां दे रहा है। इस पर ताया का लड़का विनोद, चाचा बाल किशन, हुसन लाल और परिवार के अन्य सदस्य उनसे बात करने गए। लेकिन शिव मंदिर के पास पहुंचते ही दीपक कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, रमन कुमार, गोगी, बिंदू, मोहित और बिल्ला ने उन पर हमला कर दिया। दिनेश ने तेजधार हथियार से उसपर प्रहार कर दिया, जिससे उसके हाथ पर चोटें आई हैं। मारपीट में परिवार सदस्यों ने किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed