{"_id":"671555ff003ef8d2ec0e6994","slug":"sharp-weapons-and-sticks-clashed-between-two-groups-in-bhadai-una-news-c-399-1-sml1049-211945-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भदाैड़ी में दो गुटों के बीच चले तेजधार हथियार और डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भदाैड़ी में दो गुटों के बीच चले तेजधार हथियार और डंडे
Mon, 21 Oct 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद आठ लोगों को किया नामजद, क्राॅस केस दर्ज
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते भदौड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और तेजधार हथियार चले हैं। घटना में भदौड़ी निवासी सेना के जवान उसकी पत्नी सहित अन्य दो लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों से आई शिकायतों के बाद आठ लोगों को नामजद करते हुए क्राॅस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पहले पक्ष से भदौड़ी के वार्ड एक निवासी गौरव पुत्र निरंजन सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है और आजकल छुट्टी आया है। रविवार को दोस्त बेअंत के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर हरोली से दवाई लेने के बाद गांव भदौड़ी आ गए और बेअंत अपने घर चला गया। इस दौरान एक कार में गुलशन अपने छोटे भाई गुरप्रीत राजा और गोबिंद तीनों निवासी गांव भदौड़ी व सुरजीत सिंह गांव कांटे यहां आ पहुंचे। गुलशन ने बेसबाल बैट व राजा ने गंडासा से हमला कर दिया। राजा ने पीछे से मेरी पीठ पर उल्टा गंडासा मार दिया। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी माता रेखा रानी, पिता निरंजन सिंह, मेरी भाभी किर्ती, बहन समृति और पत्नी चरणजीत कौर घर से बाहर आ गए। इन्होंने हमलावरों से किसी तरह मुझे छुड़ाया, लेकिन पत्नी को गिर जाने से चोटें आई हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष से गुरप्रीत राजा ने बताया कि झलेड़ा में जिम संचालक है। शनिवार कल मुझे मेरे पड़ोसी गौरव ने रात फोन कर लगभग 2-3 महीने पहले गांव के ही एक लड़के से हुई लड़ाई के संदर्भ में बात की, जबकि इसमें हमारा समझौता हो चुका है। लेकिन गौरव अपने छोटे भाई सौरभ के बारे में गलत बोलने के आरोप लगाने लगा। इतने में उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने उसका फोन काट दिया। रविवार को कुलबिंद्र सिंह निवासी सुवोवाल का कुशलक्षेम जानने के लिए चले गए। उसके घर से वापस आते समय गौरव ने अपने छोटे भाई सौरभ व उनके साथ एक अन्य युवक संग मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इन तीनों से मुझे बचाने के लिए मेरा बड़ा भाई गुलशन, सुरजीत व साहिल आए, लेकिन फिर भी डंडे से मेरी व सुरजीत की पिटाई की, जिससे मुझे व सुरजीत को चोटें आई हैं। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के बाद क्राॅस केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।