फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shared views on dependency theory in international politics

Una News: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में निर्भरता सिद्धांत पर साझा किए विचार

Fri, 29 Nov 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Shared views on dependency theory in international politics
अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज बंगाणा में करवाया सेमिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर आधारित चर्चा की गई। सेमिनार की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा वैदेही शर्मा ने की। सेमिनार का विषय अंतरराष्ट्रीय राजनीति में निर्भरता सिद्धांत, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और यूनिफॉर्म सिविल कोड रहा। यह वैश्विक राजनीति से जुड़े समकालीन मुद्दों पर प्रकाश डालता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में सेकंड ईयर की छात्रा अंशु कुमारी और कृति ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में निर्भरता सिद्धांत पर अपने विचार साझा किए। फाइनल ईयर के छात्र नवीन शर्मा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के महत्व और प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी। फाइनल ईयर की छात्रा तमन्ना शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उसके वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान इन विषयों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। सेमिनार में उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक राजनीति के जटिल मुद्दों पर सोचने और समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। सिकंदर नेगी ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को दुनिया की विभिन्न चुनौतियों को समझने में मदद करते हैं और उन्हें एक अधिक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed