फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sewerage drains in Takarla are filled with garbage, making it difficult to live because of the foul smell

Una News: टकारला में निकासी नालियां कचरे से भरीं, दुर्गंध से जीना मुश्किल

Fri, 16 May 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Sewerage drains in Takarla are filled with garbage, making it difficult to live because of the foul smell
टकारला स्कूल के पास जमा हो रहा गंदा पानी
विज्ञापन

बच्चों में बीमारियां फैलने का खतरा
न तो पंचायत ने ली कोई सुध और न ही ग्रामीण स्वच्छता से दिखे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पंचायत टकारला के अंतर्गत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के समीप पानी निकासी की नालियां पूरी तरह से कचरे से भर चुकी हैं। इसके चलते स्कूल के आसपास गंदा पानी जमा हो रहा है। वातावरण भी बदबूदार बना हुआ है। ऊपर से गर्मी में क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों का बरसाती और घरेलू अपशिष्ट जल की सही तरीके से निकासी न होने के कारण स्कूल के पास ही ठहर जाता है। गर्मी के इस मौसम में यह गंदा पानी मच्छरों और अन्य कीटाणुओं का घर बनता जा रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पंचायत कार्यालय स्कूल से कुछ ही दूरी पर है लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है और न ही अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है। बच्चों को इस गंदगी से गुजरकर स्कूल में आना-जाना पड़ रहा है। इससे उनका स्वास्थ्य भी खतरे में है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नालियों की सफाई होनी चाहिए। लोगों के घरों के पानी की की निकासी के लिए नालियां बनी हैं लेकिन नालियों का पानी स्कूल के आगे एक नाले में जाता है और नाले में सारा पानी जमा हो रहा है। प्रधानाचार्य अनिल बक्शी ने भी चिंता जताई और कहा कि विद्यालय में सैकड़ों बच्चे रोजाना आते हैं। गंदी गलियों से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को तत्काल सफाई अभियान चलाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। अगर प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यह समस्या एक बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है। टकारला पंचायत के उपप्रधान राजीव शर्मा का कहना है कि समस्या हमारे ध्यान में है। जल्द इसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed