{"_id":"697e0c1dd4a8cadea3046d71","slug":"set-big-goals-and-work-hard-to-achieve-them-bhatia-una-news-c-93-1-una1002-180035-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बड़े रखें और उसे पाने के लिए मेहनत करें : भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य बड़े रखें और उसे पाने के लिए मेहनत करें : भाटिया
विज्ञापन
एएसपी ने गोद लिए गए स्कूल बसाल का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में शनिवार को एएसपी संजीव भाटिया ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य बड़े रखें और उसे पाने के लिए मेहनत करें। पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लें, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। एएसपी ने बच्चों को सोशल मीडिया का सही उपयोग करने और गलत ऐप्स से बचने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने का आह्वान किया। नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। बच्चों से कहा गया कि अगर किसी को नशे में संलिप्त पाया तो पुलिस को सूचना दें, नाम गोपनीय रखा जाएगा। एएसपी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल को गोद लिया है।