फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scorpio driver entered among devotees in restricted area, fined Rs 20000

Una News: प्रतिबंधित क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच घुसा स्कॉर्पियो चालक, 20000 रुपये का चालान काटा

Mon, 30 Jun 2025 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driver entered among devotees in restricted area, fined Rs 20000
दियाड़ा में दुकान व बिजली के खंबें से टकाराया कैंटर। स्रोत स्वयं
चिंतपूर्णी में स्थानीय दुकानदार की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : मंडियाल
संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर रविवार को एक स्कॉर्पियो चालक को मनमानी महंगी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने उसका 20,000 का चालान काटा। जानकारी के मुताबिक चालक गाड़ी लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया और मंदिर की तरफ जाने लगा। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक ने लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं को खासा परेशान किया और व्यवस्था भी खराब कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान काटा।
चिंतपूर्णी पुलिस थाना के ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि उन्हें किसी स्थानीय दुकानदार ने फोन किया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक अपने परिवार के साथ बैठकर मंदिर की तरफ श्रद्धालुओं की लाइनों में घुसते हुए जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी हुई और कतारों की व्यवस्था भी बिगड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इससे अन्य लोगों को भी सबक मिलेगा कि वे मंदिर परिसर में नियमों का पालन करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन


मंदिर अधिकार अजय मंडियाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed