फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Science Teachers Association submitted a memorandum to the MLA regarding their demands

Una News: विज्ञान अध्यापक संघ ने मांगाें को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Science Teachers Association submitted a memorandum to the MLA regarding their demands
विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना का प्रतिनिधिमंडल चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को ज्ञापन
मांग : ट्रांसफर नीति में न्यूनतम दूरी को 30 किलोमीटर से घटाकर 15 किया जाए
विज्ञापन

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से शिष्टाचार भेंट की। संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। संघ की ओर से शिक्षक हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को विधायक के समक्ष रखा गया। संघ ने ट्रांसफर नीति के तहत न्यूनतम दूरी को 30 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने, अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को सितंबर और मार्च में नियमित करने, टीजीटी से लेक्चरर और टीजीटी से हेडमास्टर की पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग शामिल रही। साथ ही उन्होंने युक्तिकरण इस वर्ष न करने तथा इसे नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार लागू करने की मांग की। संघ ने जिला डाइट संस्थान में एक विज्ञान अध्यापक की नियुक्ति की भी मांग रखी। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के समक्ष रखेंगे और इनके समाधान के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संघ वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह, सचिव अनिल कुमार, कुलदीप राज चंदेल, तजिंदर सिंह, अश्विनी सैनी, सोमनाथ, हरनेक सिंह, अजय कंवर सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed