फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Schools will open from today, will not get entry without thermal screening

बिना थर्मल स्क्रीनिंग के स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 26 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from today, will not get entry without thermal screening
रायंसरी स्कूल में कक्षाएं लगने से पहले रविवार को सैनिटाइजेशन करता कर्मी। - फोटो : Una
ऊना। जिले में आज से नौवीं से जमा दो की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार को जिला में करीब 181 विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। छात्रों और अध्यापकों को थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइज करवाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिना थर्मल स्क्रीनिंग किसी को विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कोविड एसओपी को लेकर सख्ती बरतें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। यह मामला सीधे तौर विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद से जिले में आज से नवमी से लेकर जमा दो तक की कक्षाएं नियमित रूप से लगेंगी।
विज्ञापन

एसओपी के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से ही छात्र-छात्राओं को बिठाया जाएगा। इसके अलावा उप निदेशक शिक्षा विभाग की तरफ से और निरीक्षक टीम की तरफ से विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए भी विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि कोरोना के खतरे के चलते सरकार की तरफ स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मामले कम होने के बाद अब सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्रों का मानना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के बजाय स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगने से स्कूल में अध्यापक में समक्ष पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे परीक्षाओं में छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। इस संबंध में उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद सेामवार से जिला भर में नवमी से जमा दो तक की कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

रायंसरी स्कूल में बच्चों के आगमन से पूर्व क्लास रूम को सैनिटाइज करता कर्मी।

रायंसरी स्कूल में बच्चों के आगमन से पूर्व क्लास रूम को सैनिटाइज करता कर्मी।- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed