{"_id":"60ddfd288ebc3ebb4d70b040","slug":"school-lecturer-union-demonstrated-against-pay-discrepancies-una-news-sml375498853","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रवक्ता संघ ने वेतन विसंगतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रवक्ता संघ ने वेतन विसंगतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ऊना। डॉक्टरों के बाद अब प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ भी छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों के विरोध में उतर गया है। संघ के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छठे वेतन आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
संघ के जिला प्रधान संजीव पराशर ने कहा कि छठे वेतन आयोग में प्रवक्ताओं के मूल वेतन के साथ आयोग में प्रवक्ताओं के मूल वेतन के साथ 2.25 के गुणांक का प्रावधान है। जबकि अधिकतर कर्मचारियों का गुणांक 2.59 या 2.64 है। हिमाचल सरकार वेतन संबंधी सिफारिशों के लिए पंजाब सरकार का अनुसारण करती है, लेकिन वहां के कर्मचारी पहले ही इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रवक्ता पंजाब के प्रवक्ताओं के साथ हैं। इस मौके पर शशि सैनी, दिनेश कौंडल, राकेश मल्होत्रा, संजीव भारद्वाज, रमन, विजय, नीरज सौंध, अजय, अशोक हांडा, राजेश बंसल, संजीव बग्गा, राजकुमारी, संजीव कुमार, बंदना सूद, अवनिंद्र कौर, अमरदीप, सुरेंद्र मोहन, विपिन कुमार, संजीव सहोड़, केहर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वरुण लखनपाल, सुनील कुमार, संदीप सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
बता दें कि वेतन विसंगतियों को लेकर ही डॉक्टर भी दो घंटे की रोजाना पेन डाउन स्ट्राइक की जा रही है। अब इसमें प्रवक्ता भी शामिल हो गए हैं। पंजाब के साथ कर्मचारियों के साथ हिमाचल के कर्मचारी भी खड़े हैं। पंजाब के वेतन आयोग की सिफारिशों को हिमाचल में लागू के आसार रहते हैं।