फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scholarship given to three meritorious girl students of Shastri third year

Una News: शास्त्री तृतीय वर्ष की तीन मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Fri, 11 Jul 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Scholarship given to three meritorious girl students of Shastri third year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। पंडित ब्रह्मानंद धर्मार्थ सभा डोहगी की ओर से संचालित ब्रह्मार्पण मेधावी संस्कृत छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 का वितरण समारोह सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में शुक्रवार को हुआ। शास्त्री तृतीय वर्ष की तीन मेधावी छात्राओं नेहा, काजल और अंकिता को प्रति छात्रा 3000 रुपये की राशि के चेक प्रधानाचार्य डॉ. लाल सिंह पठानिया की ओर से वितरित किए गए। सभा की ओर प्रतिवर्ष यह छात्रवृत्ति संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य संस्कृत भाषा के उत्थान, संरक्षण और प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना है। डॉ. पठानिया ने सभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन छात्रों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि संस्कृत भाषा के अध्ययन में भी रुचि को मजबूत करते हैं। सभा के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी और अधिक से अधिक छात्रों को इससे लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed