फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sarai built in 1950 collapsed, plan to build multi-storey building stalled

Una News: 1950 में बनी सराय गिरा बहुमंजिला भवन बनाने की योजना लटकी

Thu, 20 Feb 2025 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Sarai built in 1950 collapsed, plan to build multi-storey building stalled
नगर पंचायत दौलतपुर में शहर के बीचोबीच बनाई थी सराय
विज्ञापन

दोबारा डीपीआर तैयार करने में जुटी नगर पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर में शहर के बीचोबीच स्थित सराय सन 1950 में पंडित हुक्म चंद समाजसेवी की ओर से निर्मित की गई। सराय नगर पंचायत की ओर से गिरा दी थी और उस जगह एक बहुमंजिला अत्याधुनिक भवन बनाने के लिए सरकार को डीपीआर बना कर भेजी। लेकिन, विभाग की डीपीआर को रद्द कर इसे अलग अलग हिस्सों में बनाने के निर्देश दिए। विभाग अब दोबारा डीपीआर बनाने के लिए जुट गया है। इस बहुमंजिला भवन निर्माण में करीब तीन करोड़ खर्च आएगा। बेसमेंट में दोपहिया वाहन की पार्किंग होगी, ग्राउंड फ्लोर पर नौ दुकानें बनेंगी। इसके अलावा पहली मंजिल पर पुस्तकालय बनेगा।जानकारी के अनुसार यह उस समय की सराय है जब लोग पैदल सफर करते थे और रात पड़ने पर इस सराय का सहारा लेते थे। इसके अलावा शादियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, बदलते परिवेश में सराय का महत्व भी कम हो गया और अब इसका स्थान मैरिज पैलेस ने ले लिया। यह सराय दौलतपुर के मुख्य चौक में वार्ड नंबर एक में स्थित थी। लेकिन सराय की जर्जर हालत को देखते हुए उसे गिरा दिया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट जाए। अब इस स्थान पर लगभग तीन करोड़ से अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कदमताल शुरू हो गई है। दौलतपुर चौक में सराय आजादी के समय बनाई गई थी। तब से उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे। लिखा था कि मुसाफिर अपने सामान का स्वयं जिम्मेदार है और सराय में शराब पीना और मांस खाना मना है।

नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता ने कहा कि भवन निर्माण का बजट ज्यादा होने के चलते विभाग ने इस डीपीआर को अलग-अलग हिस्सों में बनाने के निर्देश दिए। इसे जल्द तैयार करवाकर विभाग को भेज दिया जाएगा ताकि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed