फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sangh members took out a march in Amb Bazaar, people showered flowers on them.

Una News: अंब बाजार में संघ सदस्य ने किया पथ संचलन, लोगों ने की पुष्प वर्षा

Sun, 12 Oct 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sangh members took out a march in Amb Bazaar, people showered flowers on them.
अंब बाजार में पद संचालन करते आरएसएस स्वंयसेवी। स्रोत आयोजक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानवता की भलाई के लिए समर्पित : धनी राम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर पंचायत अंब में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया। संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव से इस कार्यक्रम को चलाया गया है। रामलीला मैदान अंब में आयोजित कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी के महासचिव धनीराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बिलासपुर विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शिवनाथ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन किया। नगर संघचालक राकेश चड्ढा उपस्थित रहे। अंब बाजार में संघ सदस्यों ने पद संचलन किया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्य वक्ता शिवनाथ ने संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ बलिराम केशव राम हेडगेवार ने की थी, जो आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। उन्होंने संघ में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव बैठकों एवं युवा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि धनी राम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानवता की भलाई के लिए समर्पित संगठन है, जो समाज में एकता, सेवा और समरसता की भावना को सशक्त बना रहा है। संघ के स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने पर बल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed