फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sanatan Dharma is not just a method of worship, but a scientific system of living: Prem

सनातन धर्म मात्र पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक व्यवस्था : प्रेम

Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma is not just a method of worship, but a scientific system of living: Prem
अम्ब नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन मे भाग लेती संग। आयोजक
विराट हिन्दू सम्मेलन एवं श्री सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। अंब नगर के रॉयल बैंक्वेट हॉल में सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति और राष्ट्र चेतना को सशक्त करने के संकल्प के साथ विराट हिंदू सम्मेलन एवं श्री सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम श्रद्धा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और राष्ट्रनिष्ठ नागरिक शामिल हुए। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रेम कुमार, विराट हिंदू सम्मेलन के वीरेंद्र, राकेश चढ्ढा, रोशन कुमार, टिक्कम, विकास और सुंदरकांड मंडली अंब की उपस्थिति कार्यक्रम की विशेषता रही। प्रेम कुमार ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक व्यवस्था है। उन्होंने समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक जड़ों को पहचानने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा के सदस्यों ने व्यवस्थाओं और जनसंपर्क में सक्रिय योगदान दिया, जिससे कार्यक्रम अनुशासित और प्रेरणादायक बना। आयोजकों ने सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, सुंदरकांड मंडली, स्वयंसेवकों और अंब क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed