फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Salary of Home Guard jawans posted at Chintapurni temple stuck, problems increased

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात होमगार्ड जवानों की तनख्वाह अटकी, बढ़ी परेशानी

Thu, 12 Jun 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Salary of Home Guard jawans posted at Chintapurni temple stuck, problems increased
50 जवानों और फायर ब्रिगेड कर्मी ताक रहे राह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड जवानों को समय पर तनख्वाह न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। लगभग 150 जवानों और फायर ब्रिगेड कर्मियों को मई की तनख्वाह अभी तक नहीं मिली, जबकि जून की 12 तारीख हो चुकी है। जवानों को अपने घर का खर्च, बच्चों की फीस, बैंकों की किस्त, दूध वाले का पैसा, दुकानदारों के राशन का पैसा और अन्य खर्चे निकालना मुश्किल हो रहा है। इससे जवान हताश और परेशान हैं। मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी हर महीने जवानों की तनख्वाह देता है, लेकिन इस बार समय पर तनख्वाह न मिलने से जवानों को परेशानी हो रही है। जवानों ने मंदिर प्रशासन से जल्द से जल्द तनख्वाह दिलवाने की मांग की है। उधर, मंदिर में तैनात एसीएफ राजेंद्र कुमार ने कहा कि नौ तारीख को सभी होमगार्ड जवानों के चेक उनके पर्यवेक्षक को दिए जा चुके हैं। जल्द ही उनका वेतन बैंक खातों में आ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed